धनबाद, अप्रैल 25 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. संतोष राय ने उपस्थित सभी 56 बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से पंजीकृत हो। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही जीत का आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.