बागपत, मई 12 -- बागपत। जिले में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक और मिलावटी पनीर की खपत हो रही है। होटलों और ढाबों पर इसी पनीर से बनाई सब्जियां परोसी जा रही हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन कई बार इसे नष्ट करा चुका है। अब फिर से इस पनीर की तलाश में जुट गया है। इसके लिए सहायक आयुक्त ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह अपने क्षेत्र में इस पनीर की सप्लाई पर नजर रखें और कार्रवाई करें। पनीर सेहतमंद खाद्य पदार्थ है। कई बार डॉक्टर भी पनीर को खाने की सलाह देते हैं, लेकिन अब पनीर की गुणवत्ता संदेह के घेरे में है। पिछले दिनों जिस तरह से पनीर के सैंपल फेल हुए हैं और पनीर असुरक्षित मिला है। उसके बाद में विभाग भी पनीर को लेकर गंभीर हो गया है। इसके लिए विभाग द्वारा पनीर की सप्लाई पर खासतौर पर नजर रखी जा रही है, ताकि जिले में सिंथेटिक और मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.