गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- - जिले में सरकारी स्तर पर सिंथेटिक मैदान बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगागाजियाबाद, मोहित शर्मा। जनपद के महामाया स्टेडियम में जुलाई माह से सिंथेटिक बास्केटबॉल ग्राउंड पर खिलाड़ी अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आएंगे। सरकारी स्टेडियम में बास्केटबॉल का सिंथेटिक ग्राउंड बनाया जा रहा है। इसे जुलाई माह से खिलाड़ियों के लिए शुरू करने की तैयारी है। सरकारी स्टेडियम में पहली बार इस खेल का सिंथेटिक ग्राउंड बनने के बाद स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अभ्यास करने का उपयुक्त स्थान मिलेगा। इससे उन्हें बेहतर अभ्यास के लिए जनपद से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद में एकमात्र सरकारी स्टेडियम के रूप में विकसित है।यहां विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.