सिंथिया स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
हल्द्वानी, मई 30 -- हल्द्वानी ,संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीन्द्र कुमार रौतेला एवं अभिभावकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में कक्षा 10 के 31 तथा कक्षा 12 के 16 विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रौतेला ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में केवल अंक ही सफलता का पैमाना नहीं होते, बल्कि संस्कार, अनुशासन और कार्यकुशलता भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.