सिंथिया स्कूल के बच्चों ने मूवी आउटिंग में की मस्ती
हल्द्वानी, मई 21 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल की ओर से विद्यार्थियों के लिए मूवी आउटिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने शहर के एक मॉल में फिल्म देखी। प्रबंध निदेशक कात्यायन रौतेला ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के मानसिक विकास, आत्मविश्वास और शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाती हैं। किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और सामाजिक अनुभव भी बच्चों के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। प्रधानाचार्या तुलिका रस्तोगी, वर्तिका रौतेला, मनीषा जोशी, शिवानी सक्सेना, अर्चना साह, ईशिका वर्मा, दीपा दरियाल, गोविंद सिजवाली, मुकुल किरौला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने खूब किया इंज्वाय यह भी पढ़ें- वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने देखा लैंसडाउन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.