हल्द्वानी, दिसम्बर 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सिंथिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को वन संरक्षण, जैव-विविधता, पर्यावरणीय संतुलन और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षकों ने छात्रों को वन विभाग की विभिन्न प्रक्रियाओं, देशी-विदेशी पौध प्रजातियों, वनों की सुरक्षा में उपयोग होने वाले उपकरणों, जंगली जानवरों के संरक्षण के उपायों, वन्यजीव प्रबंधन की बारीकियों के बारे में बताया। बच्चों ने इंस्टीट्यूट की नर्सरी, म्यूजियम, हर्बेरियम और प्रशिक्षण क्षेत्र का भ्रमण कर प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। शिक्षक मुकुल, हिमानी, निकिता, हर्षि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...