हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नैतिक पाल और मानस पाल ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। देहरादून में 8 से 10 फरवरी तक आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी प्रतियोगिता में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। मानस ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में 415 किलोग्राम वजन उठाया वहीं नैतिक ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में 205 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल में दोनों छात्रों का सम्मान किया गया। अकादमिक कोऑर्डिनेटर बीबी जोशी, महेश जोशी, एससी मिश्रा, प्रदीप मित्रा, नीमा पांडे, खेल प्रशिक्षक एसएस कपकोटी, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...