हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के स्वयं सेवकों का दल रविवार को गांधी आश्रम स्थित ग्रो मोर नर्सरी पहुंचा। यहां पर पूर्व रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने छात्रों को रोजगारपरक औषधि पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मदन बिष्ट ने बताया कि एनएसएस छात्रों को भविष्य में जड़ी-बूटी एवं औषधीय खेती को उद्यम के रूप में करने के उद्देश्य से वाणिज्यिक महत्व के औषधि पौधों के उपयोग एवं बाजारीकरण की सम्भावना के बारे में बताया गया, अध्ययन भ्रमण में 43 स्वयं सेवकों के साथ स्कूल के शिक्षक क्रमश: त्रिभुवन जोशी, नीता पालीवाल, नेहा बिष्ट, कैथरीन, ईशा जंगपांगी और नितिन पालीवाल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.