सिंथिया के खिलाड़ियों ने जूडो प्रतियोगिता में जीते पदक
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सीबीएसई की ओर से आयोजित क्लस्टर जूडो प्रतियोगिता में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र स्वप्निल बिष्ट ने रजत और अविघ्न नेगी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों का चयन अब हरियाणा के करनाल में होने वाली सीबीएसई नेशनल जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ग्रेटर नोएडा स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्वप्निल ने अंडर-17 आयु वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग और अविघ्न नेगी ने अंडर-19 के 40 किलोग्राम भार वर्ग में पदक जीते। खेल प्रशिक्षक मीनू पांडेय और रूपल बसेरा के मार्गदर्शन में स्कूल की जूडो टीम ने प्रतिभाग किया। टीम में पियूष बोरा, रुद्र शर्मा, अक्षत थपलियाल, खुशी नेगी, नमन मेहरा, मेघा पंत और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.