हल्द्वानी, जुलाई 29 -- हल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल के किंडरगार्टन विंग में पौधारोपण किया गया। इस दौरान बच्चों ने परिसर में पौधे रोपे और समाज को प्रकृति को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। प्रबंध निदेशक कात्यायन रौतेला ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा पर्यावरण संरक्षण के संस्कार बचपन से ही मिलने चाहिए। यदि प्रारंभिक अवस्था से ही बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाई जाए तो वे भविष्य में एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित समाज का निर्माण करेंगे। प्रधानाचार्या ऋचा कर्नाटक, तनुजा जोशी, ऋचा जोशी, मनीषा जोशी, पूजा पड़ालिया, नीतू धौनी, मंजुला कार्की, वर्तिका रौतेला, मुकुल किरोला, गोविंद सिजवाली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...