सिंड्रेला स्कूल के निदेशक सम्मानित
दरभंगा, जून 14 -- दरभंगा। सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल, सैदनगर, लहेरियासराय के निदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय स्तर की क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट योगदान एवं सहयोग के लिए प्रतिष्ठित 'सीसीसीसी चौदह रोल ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित वाईएमसीए ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में दिया गया। सम्मान भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के संजय मूर्ति, बिहार रेरा के चेयरमैन विवेक कुमार सिंह (आईएएस), ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा (आईएएस) तथा कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बालमुरुगन डी (आईएएस) ने दिया। विद्यार्थियों में बौद्धिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में श्री श्रीवास्तव के योगदान की सराहना की गई। ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता छात्र कुमार दर्शन एवं शौर्य श्रीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.