पूर्णिया, जुलाई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित सिंडिकेट बैठक के दौरान छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मुद्दों को लेकर छात्र प्रतिनिधियों ने सिंडिकेट सदस्यों को 20 सूत्री मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन सिंडिकेट सदस्य अशोक कुमार बादल एवं एमपी सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में लंबित शैक्षणिक कार्यों, परीक्षा व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया, पीएचडी, प्रमाण-पत्र वितरण, समर्थ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं, कथित अनियमितताओं तथा छात्रहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। मांगपत्र में प्रमुख रूप से पीएचडी सत्र 2024 एवं 2025 की प्रवेश परीक्षा शीघ्र आयोजित करने, लंबित अंकपत्र, मूल प्रमाण-पत्र एवं प्रोविजनल प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने, दीक्षांत समा...