मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। वीसी आवास पर हमले की एलएस कॉलेज एलुमिनी एसोसिएशन ने निंदा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद वरुण ने गुरुवार को कहा कि हमले के बाद विवि में फिर से गेट बनाने की चर्चा हो रही है। एसोसिएशन का कहना है कि गेट निर्माण जरूरी है तो वह उसी जगह पर बने, जहां सिंडिकेट ने पास किया है। अध्यक्ष ने कहा कि जनवरी में सिंडिकेट के फैसले का उल्लंघन करते हुए एलएस कॉलेज परिसर में 147 फुट अंदर घुसकर गेट निर्माण के लिए ले-आउट कराया गया। एलएस कॉलेज राष्ट्रीय धरोहर और क्षेत्रीय अस्मिता का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...