भागलपुर, सितम्बर 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के सिंडिकेट की बैठक शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से हुई। इस बैठक में एक दिन पहले एकेडमिक काउंसिल में पीजी स्तर पर भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) से जुड़े दो क्रेडिट के वैल्यू एडेड कोर्स को दी गई मंजूरी को सहमति दी गई है। कोर्स को शुरू करने के लिए आगे की प्रक्रिया होनी है। यह कोर्स 33 विषयों में पीजी के सेमेस्टर-1 में दो क्रेडिट के साथ शुरू होना है। इसी कारण कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा ने सिंडिकेट की आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में कुछ सिंडिकेट सदस्यों ने कोर्स को शुरू करने पर अपनी राय दी। यह भी पढ़ें- पीजी में आईकेएस के 33 विषय पढ़ेंगे विद्यार्थी, वीएसी के रूप में अनुमोदन आमागी बैठक में इसपर विचार करने की बात कही गयी। बैठक के दौरान एमएलसी सह टीएमबीयू के सिंडिकेट सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिं...