मोतिहारी, अप्रैल 5 -- तुरकौलिया, निसं। तुरकौलिया शराब कांड की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार शराब तस्कर नागा राय ने पूछताछ में खुलासा किया है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे पिपराकोठी के कन्हैया और राजा मुख्य सप्लायर हैं। कन्हैया ने ही शंकरसरैया परसौना और बालगंगा इलाके में स्प्रिट की आपूर्ति की थी, जिससे शराब तैयार कर लोगों तक पहुंचाई गई। इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। राजा की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि खलीफा, संजीत साह, रंजीत राय, सुनील साह और जिम्मू बैठा सहित अन्य लोगों ने कन्हैया से स्प्रिट लेकर अलग-अलग बाजारों तक शराब पहुंचाने का काम किया। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह अवैध शराब का धंधा एक संगठित गिरोह के रूप में संचालित हो रहा था। पुलिस टीम कोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.