पटना, मई 9 -- लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। मौके पर विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, अपर सचिव संगीता सिंह और सुशांत कुमार, अभियंता प्रमुख सुनील कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। विभागीय सचिव ने मंत्री को विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी दी। भविष्य की कार्य योजनाओं से अवगत कराया। मौके पर मंत्री ने कहा कि जलस्तर में वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन के माध्यम से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन और समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएगी। किसानों की आवश्यकताओं को ध्या...