विकासनगर, जून 5 -- सेलाकुई के नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-नौ बहादुरपुर में किसान सिंचाई संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। किसानों ने इस समस्या से निजात के लिए ट्यूबवेल लगाने की मांग की है। ट्यूबवेल के लिए भूमि उपलब्ध करने के लिए किसानों ने मंथन किया। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने बढ़ती गर्मी, लगातार गिरते भू-जल स्तर और सिंचाई के लिए पानी की कमी पर चिंता जताई। कहा कि वार्ड की सभासद अंबिका चौहान ने पूर्व में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को पत्र भेजकर क्षेत्र में जलस्तर में लगातार गिरावट, नहरों की सफाई न होने तथा बार-बार बिजली बाधित होने से किसानों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया था। यह भी पढ़ें- बिजली कनेक्शन काटने और फसल खराब करने का आरोप बैठक के दौरान किसानों को जानकारी दी गई कि सिंचाई विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि...