गया, दिसम्बर 13 -- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई संसाधन की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। सिंचाई संसाधनों को सुव्यवस्थित करने से कृषि कार्य में उन्नति होगी। इससे किसान खुशहाल होंगे। जिले में सिंचाई संसाधन में होगा सुधार अभियान के तहत आहार और पइन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जिले के फतेहपुर, गुरुआ, गुरारू, टिकारी, परैया, खिजरसराय वजीरगंज, बोधगया, इमामगंज, डुमरिया, मोहनपुर, बाराचट्टी आदि प्रखंडों में पूर्व से बने सिंचाई संसाधन की स्थिति दयनीय है। इसे जीर्णोद्धार करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिले के फतेहपुर के नारायणपुर बांध का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों के तहत बोधगया के पहरबोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.