रामपुर, अप्रैल 25 -- जनगणना ड्यूटी को लेकर सिंचाई संघ ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह नेतृत्व में अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी में परिवर्तन की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि सिंचाई संघ के कर्मचारी और नलकूप चालक वर्तमान में दोहरी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्हें अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों में जनगणना की ड्यूटी भी करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि कर्मचारियों की जनगणना ड्यूटी उनके तैनाती क्षेत्र यानी जिस सर्किल में वे कार्यरत हैं, वहीं लगाई जाती है, तो वे दोनों कार्यों को बेहतर ढंग से कर सकते हैं। इससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी और जनगणना कार्य भी अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकेगा। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि कर्मचारियों की ड्यूटी उनके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.