सिंचाई संकट और खराब नलकूपों से सुखाड़ जैसी स्थिति
लखीसराय, सितम्बर 2 -- लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के अधिकांश गांवों में इस सीजन में कम बारिश के कारण सुखाड़ के हालात बन गए हैं। क्षेत्र में सिंचाई का मुख्य साधन माने जाने वाले अधिकांश सरकारी नलकूप (बोरिंग) तकनीकी खराबी के कारण सालों से बंद पड़े हैं। बिजली आपूर्ति की अनियमितता से निजी पंपसेट भी फेल साबित हो रहे हैं। पानी के अभाव में धान की फसलें खेतों में ही सूखकर पीली पड़ रही हैं। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो उनकी पूरी लागत डूब जाएगी। हालांकि पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन खेती के लिए यह पर्याप्त नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.