भदोही, जून 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव कृष्ण कुमार 20 एवं 21 जून को जिले में भ्रमण करेंगे। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकास कार्यक्रमों तथा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तैयारी की समीक्षा करेंगे। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने बताया कि बीस जून को शाम चार बजे कलक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी। 21 जून को प्रात: छह बजे सचिव कृष्ण कुमार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल कोंगे। काशीराज संस्कृत महाविद्यालय, भदोही में निर्माणाधीन 100 बेडेड छात्रावास तथा गिरिदंडगांव स्थित मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का जायजा लेंगे। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर सीडीओ ने परखी निरीक्षण कर तैयारियां यह भी पढ...