सिंचाई विभाग 2.51 करोड़ से छठ पूजा घाट का निर्माण करेगा
हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार संवाददाता। उत्तराखंड सिंचाई विभाग बहादराबाद क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के लोगों की सुविधा के लिए छठ पूजा घाट का निर्माण करेगा। करीब 2.51 करोड़ की लागत से घाट का निर्माण काम किया जाएगा। निर्माण काम शुरू करने के लिए सिंचाई विभाग में टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। आगामी तीन माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद घाट का निर्माण काम शुरू होगा। उत्तराखंड सिंचाई विभाग बैरियर नंबर छह के पास गंगनहर के किनारे पर छठ पूजा घाट का निर्माण करेगा। गंगा किनारे करीब 500 मीटर लंबे घाट का निर्माण किया जाएगा। घाट निर्माण के बाद सूर्य देव की आराधना के महापर्व छठ पूजा के मौके पर पूर्वांचल समाज के लोगों को उगते और डूबते सूर्य की अर्ध्य देने में सुविधा मिलेगी। लोग घाट पर पहुंच कर पर्व के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान कर सकेंगे। छठ पर्व पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.