चंदौली, अप्रैल 12 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के महेवा गौरी माइनर पर बिना अनुमति किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सिंचाई विभाग ने रविवार को सख्त कार्रवाई की। माइनर पर करीब चार स्थानों पर बड़े हजारा डालकर पानी का प्रवाह बाधित किया जा रहा था, जिससे टेल क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में दिक्कत हो रही थी।एसडीओ तृप्ति सोनी के निर्देश पर अवर अभियंता मनोज कुमार पांडेय ने जेसीबी मशीन के माध्यम से सभी अवैध निर्माणों को हटवाया। विभाग के अनुसार कुछ लोगों ने बिना अनुमति माइनर पर पुलनुमा संरचना बनाई थी इससे पानी का प्राकृतिक प्रवाह रुक रहा था। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि माइनर से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाए जाएं। कार्रवाई के दौरान चार स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.