गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बाढ़ और नदी कटान से प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए सिंचाई विभाग ने 28 बाढ़ बचाव एवं कटानरोधी परियोजनाएं तैयार कर ली हैं। इन परियोजनाओं को उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण सलाहकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। समिति की कार्यवृत्ति जारी होने का इंतजार है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परियोजनाओं की तैयारी के दौरान नदियों के 20 मीटर से अधिक कटान वाले स्थलों का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण कराया गया है। ग्रामीणों के साथ बाढ़ चौपाल आयोजित कर जानकारी ली गई है। गूगल मानचित्र की सहायता से बाढ़ से पहले और बाद की स्थिति का भी गहन आंकलन किया गया है। परियोजनाओं में बड़हलगंज क्षेत्र में सरयू एवं राप्ती नदियों की कटान से प्रभावित ज्ञानकोल, बगहा देवार सहित अन्य स्थानों को भी योजना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.