सिंचाई विभाग ने जीता गढ़वाल प्रीमियर लीग का खिताब
देहरादून, मई 16 -- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ (गढ़वाल मंडल) की ओर से आयोजित प्रथम प्रीमियर लीग का फाइनल मुकबला दूधिया रोशनी में खेला गया। बेहद रोमांचक अंतिम मुकाबले में सिंचाई विभाग ने ग्रामीण निर्माण विभाग को 17 रनों से शिकस्त देकर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि इं आरसी शर्मा और विशिष्ट अतिथि इं वीरेंद्र गुसाईं ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंचाई विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 187 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अभिषेक व्यास ने 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 96 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रामीण निर्माण विभाग की टीम कड़ी टक्कर के बाद भी 20 ओवरों में 7 विकेट पर 170 रन ही बना सकी। टीम के कप्तान महेंद्र र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.