लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। सिंचाई विभाग के राहुल और बलराम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतर कार्यालय जिला कैरम प्रतियोगिता में खिताबी जीत दर्ज की। साथ ही सिंचाई विभाग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया।जिला कैरम एसोसिएशन लखनऊ और इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गये। पुरुष एकल के फाइनल में सिंचाई विभाग के राहुल ने पंजाब नेशनल बैंक के श्याम को हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वेटरन एकल (60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में सिंचाई विभाग के बलराम ने एसबीआई के मनोज कुमार को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। पुरुष युगल में पोस्टल विभाग के डीवी सिंह और शेखर कुमार की जोड़ी ने सिंचाई विभाग के दानिश इकबाल सिद्दीकी और रवि धर को हराकर विजेता बनने का गौरव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.