मेरठ, अप्रैल 29 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग रिकॉर्ड रूम तक भी पहुंच गई। घटना से दफ्तर में हड़कंप मच गया। सिंचाई विभाग के दफ्तर में मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग रिकार्ड तक भी पहुंच गई और कुछ दस्तावेज ने आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में रिकार्ड रूम समेत आसपास के कई कमरों में धुआं भर गया और अफरातफरी मच गई। इस दौरान लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई और पुलिस-फायर टीम को सूचना दी। एफएसओ आरके सिंह की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। इस दौरान आसपास का पूरा इलाका प्रभावित रहा। फिलहाल घटना के कारण की जांच फायर टीम कर रही है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट को ही आग का कारण मानकर चल रहे हैं। कोई भी कर्मचारी और अन्य व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ। आग से महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.