बांदा, जुलाई 17 -- बांदा। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास खंड नरैनी के ग्राम पंचायत करतल, डढ़वा मानपुर और कुरहूं में बनाए गए ब्लास्ट कूपों के निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के सदस्य एवं आरटीआई कार्यकर्ता ब्रजभूषण सिंह यादव ने आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल से जांच कराने की मांग की है। आयुक्त को शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से एक दर्जन ब्लास्ट कूपों के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की गई थी। आरोप है कि अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता की देखरेख में मार्च 2026 में केवल तीन कूपों का निर्माण पूरा होने के बावजूद सभी कूपों का निर्माण पूर्ण दर्शाकर ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- एक्सईएन पर 2.88 करोड़ की अनियमितता का...