लखनऊ, नवम्बर 15 -- लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार को सिंचाई विभाग के बाबू ने आर्थिक तंगी के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। ताड़ीखाना क्षेत्र में किराए में रहने वाले लक्ष्मीकांत अवस्थी (35) को अस्पतॉल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी जूली और एक बेटी है। जूली के अनुसार, उनकी बीमारी का खर्च, घर का किराया और गाड़ी की किस्तें परिवार पर भारी पड़ रही थीं। दो महीनों की तनख्वाह भी नहीं मिल पाई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह अचानक घर से निकल गए। कुछ देर बाद उन्होंने अपने मित्र विपिन को फोन कर कहा,मैं बहुत परेशान हूं। यह सुनकर विपिन उन्हें ढूंढने निकले। घर से कुछ दूरी पर एक निजी अस्पताल के पास लक्ष्मीकांत अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्होंने बताया कि जहरीला पदार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.