बस्ती, जनवरी 7 -- कप्तानगंज। कप्तानगंज पुलिस ने एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर से नाराज होकर पत्रकार के घर चढ़कर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिंचाई विभाग के एसडीओ समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दुबौला चौकी क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी रत्नेश मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सरयू नहर परियोजना खंड-3 के अंतर्गत सिल्ट सफाई को लेकर खबर प्रकाशित की थी। आरोप है कि खबर से बौखलाए सिंचाई विभाग के एसडीओ शिवगोपाल शुक्ला, महेश मिश्रा और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ पत्रकार के घर जा धमके। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने खबर छापने को लेकर उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.