गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। नदियों के उफनाने के बाद आने वाली बाढ़ से कटान की रोकथाम के लिए सिंचाई विभाग ने 28 परियोजनाएं तैयार की हैं। इन परियोजओं पर 142.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे करीब 11 लाख की आबादी को बाढ़ से राहत मिल सकेगी। इन परियोजनाओं को राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। इनमें राप्ती नदी के बाएं तट पर बढ़या कोठा बांध के समीप कटान रोधी कार्य के लिए लगभग 4.87 करोड़, रोहिन नदी की कटान से बचाव की 8.41 करोड़, बड़हलगंज क्षेत्र में सरयू नदी और राप्ती नदी के किनारे बसे गांवों की सुरक्षा के लिए 24.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नदियों पर कटान रोधी एवं बंधों के सुदृढ़ीकरण की प्रस्तावित परियोजनाएं शासन में लंबित हैं। परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.