सिंचाई विभाग की लापरवाही ने बढ़ा दी किसानों की चिंता
कौशाम्बी, मई 12 -- सरसवां ब्लॉक क्षेत्र में सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। सिंचाई के लिए माइनरों में सही समय पर पानी की आपूर्ति न होने के कारण फसलें सूख रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों ने किशनपुर पंप कैनाल तो चालू कर रखा है, पर इससे निकली हुई शाखा अमीना रजबहा में लगभग पानी न आने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। जिम्मेदार हैं कि रजबहे में पानी छोड़े जाने को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं दिख रहे हैं। गर्मी के दिनों में अमीना रजबहा के भरोसे किसानों ने खेतों में उर्द, मूंग, पशुओं के लिए चरी व गन्ना आदि लगा रखा है। रजबहा में दो महीने से काम चल रहा है और अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। इसके चलते लगभग तीन दर्जन गांवों के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए समय से पानी न मिल पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.