हमीरपुर, मार्च 8 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में सिंचाई विभाग की बंधी को क्षतिग्रस्त कर आलीशान मकान, दुकान और ऑफिस बनाए जाने के बाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सिंचाई विभाग द्वारा दी गई नोटिस की समयावधि पूरी होते ही कब्जाधारकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें सिंचाई विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं। सिंचाई विभाग अगला कदम कब उठाएगा, यह फिलहाल भविष्य के गर्भ में है। कस्बे की सिंचाई विभाग की बंधी संख्या-2 पर लगभग एक सैकड़ा लोगों ने पिछले दो दशकों से कब्जा जमा रखा है। इस कब्जे को हटाने के लिए सरीला तहसील के रहटिया गांव निवासी श्याम बाबू यादव ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। वर्ष 2021 में दाखिल इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने सिंचाई विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। सिंचाई विभाग ने 95 लोगों को चिन्हित करते हुए अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.