कन्नौज, अगस्त 26 -- सौरिख, संवाददाता। छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के सकरावा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर नहर के पास सिंचाई विभाग की नहर की जमीन का अवैध रूप से बैनामा किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के बाद सिंचाई खंड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें जमीन सरकारी पाई गई है। सिंचाई खंड छिबरामऊ के जिलेदार द्वितीय के निर्देश पर विभागीय टीम विजयपाल सिंह एवं उपदेश कुमार ने शिकायतकर्ता बंधा नगरिया गांव निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र नत्थू सिंह की मौजूदगी में गाटा संख्या 196 का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों के निरीक्षण में कई मुख्य बिंदु जांच में सामने आए हैं। बंदोबस्त अभिलेखों के अनुसार गाटा संख्या 196 सिंचाई विभाग की नहर अंग के रूप में दर्ज है। उक्त सरकारी जमीन को तहसील के माध्यम से सकरावा निवासी अमित कुमार व सुमित पुत्रगण ...