सिंचाई राज्यमंत्री ने लिया तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
बिजनौर, अगस्त 7 -- गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रदेश सरकार के सिंचाई राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने शुक्रवार को मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-5, बिजनौर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत बिजनौर बैराज एवं उससे जुड़े तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को बिजनौर पहुंचे राज मंत्री दिनेश खटीक ने बैराज और तटबंधों की स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जलस्तर और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहें। यह भी पढ़ें- Hapur News: खादर क्षेत्र का एसडीएम ने किया निरीक्षणअधिकारियों को निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.