गया, जून 5 -- पीएमकेएसवाई भूमि संरक्षण जलछाजन योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित रहने से क्षेत्र के किसान आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। इस मामले को लेकर कठौतिया केवाल पंचायत की मुखिया सारिका कुमारी और दक्षिणी लोधवे पंचायत के मुखिया संजय कुमार शर्मा ने कृषि मंत्री को मांग पत्र सौंपकर किसानों की बकाया राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग की है। मुखियाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना परियोजना-4 के अंतर्गत कृषि विभाग के अधीन आहर, पईन, नाला एवं पीसीडी पईन उड़ाही सहित विभिन्न भूमि संरक्षण और जलछाजन संबंधी कार्य किसानों द्वारा समय पर पूर्ण कर लिए गए थे। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि पर फलदार पौधरोपण की मांग कार्यों की विभागीय मापी समेत सभी आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं और मार्च 2025 में इन योजनाओं को पूर्ण घोषित कर...