सिंचाई बंधु की बैठक में किसानों की संख्या रही कम
बागपत, जून 10 -- बागपत। सिंचाई बंधु की बैठक खानापूर्ति वाली बनकर रह गई है। किसान तो नाममात्र के पहुंचते है, इस बार भी किसानों से अधिक अधिकारियों की संख्या रही है। अधिकारियों को बैठक में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सवालों का सामना करना पड़ा। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु समिति की बैठक हुई है। समिति के जिला उपाध्यक्ष यशवीर सोलंकी और सीडीओ अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक से किसान नाममात्र थे जबकि अधिकारी अपनी पूरी तैयारियों के साथ उपस्थित हुए। बैठक में पूर्वी यमुना नदी का पानी का मुद्दा उठाया गया तो बताया गया शामली के किसान पहले ही पानी को लूट लेते है, जिससे जिले के किसानों को कम पानी मिलता है। यह भी पढ़ें- जल निकासी, सड़क चौड़ीकरण और स्ट्रीट लाइट का उठाया मुद्दाजल निकासी, सड़क चौड़ीकरण और स्ट्रीट लाइट का उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.