सिंचाई फीडर बंद होने से किसानों की फसलों की सिंचाई ठप
बिजनौर, जून 17 -- धामपुर। सरकड़ा विद्युत उपकेंद्र से सिंचाई ट्यूबवेलों को आपूर्ति करने वाला विद्युत फीडर पिछले चार दिनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। फीडर बंद होने से करीब 250 किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसान सुधीर चौहान, राजेश सिंह, कोमल कुमार, महेश कुमार आदि का आरोप है कि लगातार चार दिन से फीडर बंद होने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। फोन करने के बावजूद विद्युत उपकेंद्र के अधिकारी उनके फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जिससे किसानों में भारी नाराजगी व्याप्त है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र ही फीडर चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो उनकी फसलों को भारी नुकसान होगा। किसानों ने विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.