सिंचाई परियोजनाओं में धीमी प्रगति पर विभागीय मंत्री नाराज
लखनऊ, जुलाई 28 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय परियोजनाओं की धीमी प्रगति, निर्माण कार्यों में देरी और बजट खर्च करने में लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मंगलवार को परियोजनावार भौतिक व वित्तीय प्रगति, स्वीकृत परियोजना लागत, उपलब्ध बजट, आवंटन तथा आवंटित धनराशि खर्च की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश की महत्वपूर्ण व जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व विभागाध्यक्ष को निर्देश दिया कि काम समय से पूरा कराएं और लापरवाहों को नोटिस देकर उनकी जवाबदेही तय की जाए।जलशक्ति मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा जनहित व प्रदेश के विकास के लिए बजट दिया जाता है। ऐसे में आवंटित धनराशि का समयबद्ध, नियमानुसार व प्रभावी उपयोग सुनिश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.