गोंडा, अप्रैल 1 -- गोंडा, संवाददाता। सरयू नहर परियोजना फेज तीन के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं के तहत विभिन्न कार्यों का केंद्रीय जल आयोग की टीम गुणवत्ता परखेगी। कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर भेज दी जाएगी। इसलिएजगह-जगह सुधार के लिए विभागीय इंजीनियरों को लगाया गया है। केंद्रीय जल आयोग की टीम का कार्यक्रम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगा है। इनमें सोनौली, नकही, कमरावा, गोंडा शाखा, इटियाथोक, तरबगंज शाखा में करीब एक पखवाड़े से तैयारी की जा रही है। साथ ही दुबई, झौहना, भटपुरवा, कौड़िया, फरेंदा शुक्ल, कमरावा, डेहरास में पहले बनाए गए कुलाबा और गूल के काम कराए जा रहे हैं। टीम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से वित्त पोषित कार्यों की गुणवत्ता को परखना है। अभियंताओं का कहना है कि की गुणवत्ता म...