बागेश्वर, मई 14 -- बागेश्वर, संवाददाता। बैगांवकालरो के किसानों ने सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने से खेती प्रभावित होने पर जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। वहीं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द नहर की मरम्मत कराने और सिंचाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान राजू दानू ने बताया कि कि पिछले लंबे समय से नहर के हेड और नहर की दीवारें कई स्थानों पर टूट चुकी हैं। कई बार मरम्मत कार्य किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इससे खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा और किसानों को खेती-किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस नहर से लगभग 700 नाली भूमि सिंचित होती है और क्षेत्र के कई ग्रामीणों की आजीविका खेती पर निर्भर है। यह भी पढ़ें- ज नहरों में पानी नहीं, किसानों की बढ़ी चिंता किसानों ने क...