वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी। सिगरा स्थित सिंचाई विभाग वरुणापुरम में शनिवार को सिंचाई ठेकेदार संघ की साधारण सभा की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से संघ को भंग करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जल्द ही नई कार्यकारिणी के गठन और पदाधिकारियों के चयन पर भी विचार हुआ। अध्यक्षता चंदौली के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह और संचालन हरिवंश उपाध्याय ने किया। बैठक में रमेश तिवारी, विनोद सिंह, गिरिजेश सिंह, रुपेश, दिनेश सिंह, अरुन पांडेय, योगेश सिंह, पिंटू सिंह, अप्पू सिंह, संजीत सिंह, आशीष रघुवंशी आदि थे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सुजीत अध्यक्ष, जितेंद्र बने महामंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...