विकासनगर, मार्च 5 -- जीवनगढ़ ग्राम पंचायत के बावनपुर क्षेत्र में सिंचाई गूल चोक होने से पिछले चार दिनों से जलभराव की स्थिति है। गूल में कचरा, मिट्टी और सिल्ट जमा होने से पानी का बहाव बाधित हो गया है। इससे गूल का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास की गलियों में भर रहा है। इससे ग्रामीाणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बावनपुर की गलियों में पानी भरने से बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर कीचड़ और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई गूल की लंबे समय से नियमित सफाई नहीं कराई गई है। न इसकी मरम्मत पर ध्यान दिया गया है। इसके कारण गूल की जलधारण क्षमता कम हो गई है। थोड़ी मात्रा में पानी आने पर ही ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है। जलभराव के चलते क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.