हल्द्वानी, मार्च 31 -- कालाढूंगी। देवलचौड़ ग्राम पंचायत के रूपपुर गांव स्थित कुलावा नंबर-7 में सिंचाई गूल के ऊपर बिना पूर्व सूचना के पुलिया निर्माण किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण से भविष्य में गूल की सफाई और सिंचाई व्यवस्था बाधित हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की बसावट के समय बनी इस प्राचीन गूल से करीब 100 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती है। विभाग द्वारा यहां लगभग 20 फीट लंबी पुलिया का निर्माण कर दिया गया है, जिसकी ऊंचाई मात्र एक फीट रखी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...