सिंचाई खण्ड के ईई ने बैगुल पुल और निर्मलनगर में चल रहे सुरक्षा कार्यों को परखा
रुद्रपुर, जून 29 -- सितारगंज, संवाददाता। मानसून की दस्तक के साथ ही सिंचाई विभाग बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सोमवार को सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता आनंद सिंह नेगी ने विभागीय टीम के साथ बैगुल नदी और निर्मलनगर गांव का निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए। ईई नेगी ने बताया कि क्षेत्र में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं। निर्मलनगर गांव को नदी कटान से बचाने के लिए सात स्टर्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं बैगुल पुल के दोनों ओर 300-300 मीटर पक्के तटबंध बनाए जा रहे हैं। दाहिनी ओर का कार्य पूरा हो गया है, जबकि बायीं ओर केवल 50 मीटर कार्य शेष है, जिसे बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.