सिंचाई के साथ मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा
बांका, मई 21 -- चान्दन, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी कसवावसिला पंचायत अंतर्गत उल्ही गांव में लघु जल संसाधन विभाग प्रमंडल बांका की ओर से तालाब निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लाखों रुपये की लागत से बन रहे इस तालाब को लेकर क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि तालाब निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को सिंचाई की बड़ी समस्या से राहत मिलेगी। बताया जाता है कि उल्ही गांव चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिसके कारण यहां के किसानों को वर्षों से खेती के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ता था। बरसात के बाद जल संरक्षण की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी होती थी। लंबे समय से ग्रामीण इस क्षेत्र में तालाब निर्माण की मांग कर रहे थे। अब निर्माण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.