आजमगढ़, फरवरी 20 -- आजमगढ़। तरवां थाना की पुलिस ने फसल की सिंचाई के दौरान हुए विवाद और मारपीट की घटना में शामिल एक आरोपी को पकड़ा है। तितिरा कुड़ियारी गांव निवासी नगीना यादव गुरुवार को फसल की सिंचाई कर रहे थे। पानी को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी रामदुलार यादव निवासी तितिरा (कुड़ियारी) को ऊंचहुआ बाजार के पास से गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.