मेरठ, अप्रैल 1 -- जमालपुर गोमा गांव के जंगल में सिंचाई नाली के विवाद में एक किसान के साथ पड़ोसी तीन किसान पर गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। किसान रामभूल ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह खेत पर काम कर रहा था, तभी गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे और सिंचाई नाली को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने खेत से भागकर जान बचाई। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.