अमरोहा, मई 22 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र में सिंचाई के विवाद में किसान पर दराती से वार कर दिया गया। किसान लहूलुहान हो गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी किसान वीर सिंह अपने खेत में गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी खेत स्वामी युवक ने ट्यूबवेल से उसकी पाइपलाइन हटा दी। वीर सिंह ने विरोध किया तो आरोप के मुताबिक पिता-पुत्र ने मारपीट कर दी। इसी बीच युवक ने दराती से वीर सिंह के सिर पर हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज ​हमले के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को नगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवा...