सिंचाई के लिए लगाए गए समर्सिबल मोटर की चोरी
जहानाबाद, जून 18 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के गौरापुर गांव स्थित बधार में सिंचाई के लिए लगे 2 एचपी का समर्सिबल मोटर को अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात चुरा लिये। इस सिलसिले में पीड़ित किसान मुकेश कुमार ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में सूचक ने उल्लेख किया है कि अपने खेत में सिंचाई के उद्देश्य से गहरे कुएं के अंदर समर्सिबल मोटर को डालकर कुएं को पूरे ग्रिल से लॉक कर ताला जड़ दिया था ताकि मोटर सुरक्षित रहे। इसके बावजूद मोटर के सुरक्षा के लिए लगाए गए ग्रिल का ताला तोड़कर मोटर की चोरी कर ली। इधर पूछे जाने पर प्रभारी थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मोटर चोरी का आवेदन मिला है। शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.